मनहर खेड़ा किले में रहता है RLD विधायक अशरफ का परिवार, इसे बताता है पुश्तैनी प्रॉपर्टी पर मामले में आ गया ट्विस्ट
शामली का ऐतिहासिक किला विवादों में, आरएलडी विधायक अशरफ अली और राजपूत समाज के दावे आमने-सामने. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

RLD Mla Ashraf Ali News
RLD Mla Ashraf Ali News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद का ऐतिहासिक मनहर खेड़ा किला इन दिनों विवादों का केंद्र बना हुआ है. एक ओर थानाभवन से राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के विधायक अशरफ अली इसे अपनी पैतृक संपत्ति बता रहे हैं, तो दूसरी ओर राजपूत समाज इसे अपने पूर्वजों का किला मानते हुए इसे संरक्षित करने की मांग कर रहा है. बता दें कि इस किले में वर्तमान में कई परिवार रहते हैं, जिसमें विधायक अशरफ अली खान का आवास भी शामिल है.