लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर: आजम खान से संबंधित हेट स्पीच मामले में कोर्ट 15 जुलाई को सुनाएगी अपना फैसला

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) से संबंधित हेट स्पीच मामले में 15 जुलाई को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) से संबंधित हेट स्पीच मामले में 15 जुलाई को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. बुधवार को आजम खान के पक्ष की तरफ से भी बहस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने निर्णय के लिए 15 जुलाई की तारीख मुकर्रर कर दी है.

क्या है मामला?

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खान द्वारा एक चुनावी जनसभा में थाना शहजाद नगर के धमोरा में भड़काऊ भाषण देने का मामला तत्कालीन वीडियो निगरानी टीम प्रभारी अनिल कुमार चौहान ने दर्ज कराया था. इस मामले में आजम खान पर मुख्यमंत्री, रामपुर के तत्कालीन जिला अधिकारी चुनाव आयोग को निशाना बनाते हुए भड़काऊ भाषण देने का आरोप है.

आजम खान से संबंधित हेट स्पीच मामले में संयुक्त निर्देशक अभियोजन शिव प्रकाश पांडे ने बताया कि एमपी-एमएलए कोर्ट अधीनस्थ न्यायालय के यहां आज बहस में 130 क्राइम नंबर का मुकदमा थाना शहजाद नगर जो धमोरा में दिनांक 8-4-2019 को मोहम्मद आजम खान ने आचार संहिता का उल्लंघन वाला भाषण दिया था, उसमें आज अंतिम बहस थी. आज पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की तरफ से बहस हुई है. निर्णय के लिए न्यायालय ने 15 जुलाई की तारीख नियत की है. आज दोनों पक्षों से बहस पूरी हो गई. अब केवल 15 जुलाई को निर्णय आना है.