अखिलेश-सपा के सपोर्ट में आईं राजा भैया की पत्नी? डिंपल यादव का वीडियो शेयर कर लिख दी ये बात
उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की खुलकर तारीफ की. दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव की मौजूदगी को लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन का प्रतीक बताते हुए भानवी ने उनकी सराहना की.
ADVERTISEMENT

यूपी की सियासत में 'दुश्मन का दुश्मन दोस्त' वाला फॉर्मूला तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन जब घर के झगड़े और सियासी दुश्मनी एक ही पटरी पर आकर मिल जाएं, तो राजनीति का तापमान बढ़ना तय है. उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच सियासी कड़वाहट किसी से छिपी नहीं है.
