लेटेस्ट न्यूज़

सीट 10 और प्रत्याशी 11...यूपी में बेहद रोचक हुआ राज्यसभा चुनाव, समर्थन को लेकर राजा भैया ने कर दिया बड़ा एलान

यूपी में 10 सीटों पर 11 उम्मीदवारों के उतरने से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है और  सबकी नजर राज्यसभा चुनाव पर टिकी हुई है. इनसबके बीच राजा भैया ने अपने पत्ते खोल दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई है. यूपी में 10 सीटों पर 11 उम्मीदवारों के उतरने से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है और सबकी नजर राज्यसभा चुनाव पर टिकी हुई है. 10वीं सीट के लिए बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. वोटिंग से पहले भाजपा और सपा दोनों पार्टियां छोटे दलों को अपने तरफ खींचने में लगी हुईं हैं. इनसबके बीच कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बड़ा बयान दिया है.