लेटेस्ट न्यूज़

‘शेर भले भूखा रह जाए लेकिन कुत्तों का शिकार नही करता’, फिर सुनाई दी राजा भैया की ये दहाड़

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अलावा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अलावा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी अपनी ताकत झोंक दी है. पार्टी के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार कर रहे हैं. वहीं, इस बीच राजा भैया ने सोमवार देर शाम बजरंग बहादुर इंटर कॉलेज में जनसत्ता दल की प्रत्याशी ऊषा सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा की. राजा भैया ने दावा करते हुए कहा, ‘यह पहला चुनाव है, जहां जनसत्ता दल के अलावा किसी और दल की हिम्मत नहीं हुई कुंडा में जनसभा करने की.’ राजा भैया ने कहा कि जितने कर्मठ कार्यकर्ता जनसत्ता दल के पास हैं, उतने और किसी के पास नहीं हैं.