लेटेस्ट न्यूज़

राहुल अपने गिरेबान में झांकें, कांग्रेस है बीजेपी की B टीम...मायावती ने जमकर सुनाया और कह दी ये सब बात

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी’ टीम बनकर लड़ा.

ADVERTISEMENT

राहुल के आरक्षण वाले बयान पर मायावती ने ये कहा (फाइल फोटो)
राहुल के आरक्षण वाले बयान पर मायावती ने ये कहा (फाइल फोटो)
social share
google news

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी’ टीम बनकर लड़ा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में दलित छात्रों के एक समूह से बातचीत में कहा था कि उन्हें पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायन्स’ (इंडिया) में शामिल नहीं होने से निराशा हुई थी.