लेटेस्ट न्यूज़

प्रियंका का गांवों तक पहुंचने का मास्टरप्लान, 58000 ग्राम अध्यक्ष बनाए, जानें आगे क्या

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर हैं. चुनाव के मद्देनजर प्रियंका का यह दौरा पार्टी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर हैं. चुनाव के मद्देनजर प्रियंका का यह दौरा पार्टी की तैयारियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रियंका अपने इस दौरे पर बैठकों के साथ-साथ एक के बाद एक नए फैसले ले रही हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि प्रियंका ने गांवों तक पहुंचने के लिए एक मास्टरप्लान तैयार किया है. प्रियंका गांधी ने पहली बार न्याय पंचायत अध्यक्ष और ग्राम सभा अध्यक्ष की नियुक्ति की है. इसके तहत 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्ष और 58,000 ग्राम सभा अध्यक्ष को नामित किया गया है.