लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: PM की किसानों, पश्चिमी यूपी को साधने की कोशिश, दिया चुनावी संदेश

पीएम मोदी ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट का शिलान्यास किया, तो उनकी नजर 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों पर टिकी दिखी. अपने संबोधन में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

पीएम मोदी ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट का शिलान्यास किया, तो उनकी नजर 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों पर टिकी दिखी. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पश्चिमी यूपी और किसानों का अलग तरीके से जिक्र कर इन्हें साधने की कोशिश की. किसानों के लंबे आंदोलन के बाद पिछले दिनों पीएम मोदी ने 3 नए कृषि कानून वापस लेने का ऐलान भी किया था. ऐसा दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलनों की वजह से बीजेपी को पश्चिमी यूपी में अपने सपोर्ट बेस के दरकने का, खासकर जाट वोटों की नाराजगी का डर सता रहा है. ऐसे में पीएम मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करते हुए किसानों और पश्चिमी यूपी के वोटर्स तक कनेक्ट करने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए.