लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस के लोग ‘भारत रत्न’ पर सिर्फ एक ही परिवार का हक मानते रहे : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ दिया लेकिन कांग्रेस ने इसका स्वागत नहीं किया क्योंकि वे लोग इस पुरस्कार पर सिर्फ एक ही परिवार का हक मानते रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
PM Modi urges tourists to spend 10 per cent of their travel budget to buy local products
social share
google news

Lucknow: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023’ के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे भूमि पूजन समारोह में सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14,000 परियोजनाओं की शुरुआत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ दिया लेकिन कांग्रेस ने इसका स्वागत नहीं किया क्योंकि वे लोग इस पुरस्कार पर सिर्फ एक ही परिवार का हक मानते रहे हैं.