लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव पर भड़कीं पल्लवी पटेल, बोलीं- PDA को बच्चन और रंजन बनाने पर तुले हैं

पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची पर भड़की हुई हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि वह सपा कैंडिडेट को राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं करेंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Pallavi Patel news: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मंगलवार को एक के बाद एक सियासी झटके लगे. पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने महासचिव पद से इस्तीफा दिया फिर अपना दल (कमेरावादी) नेता पल्लवी पटेल ने मोर्चा खोल दिया. पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची पर भड़की हुई हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि वह सपा कैंडिडेट को राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं करेंगी. यूपी Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत में पल्लवी पटेल ने कहा है कि पीडीए को मतलब पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक होता है और कुछ मदांध लोग इसे बच्चन और रंजन बनाने में लगे हुए हैं.