लेटेस्ट न्यूज़

मंत्री बनेंगे ओपी राजभर? खुद दे दिया ये जवाब, घोसी उपचुनाव में BJP की हार की वजह भी बताई

Up Politics: घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP News) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान की हार के बाद ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar News)…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Up Politics: घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP News) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान की हार के बाद ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar News) चर्चाओं में हैं. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party News) लगातार ओपी राजभर पर निशाने साध रहे हैं. विपक्ष का कहना है कि दारा सिंह चौहान और ओपी राजभर दोनों घोसी उपचुनाव के बाद मंत्री बनने वाले थे. मगर अब इन दोनों में से कोई मंत्री नहीं बनेगा. इसी बीच ओपी राजभर का बड़ा बयान सामने आया है.

ओपी राजभर ने कहा, “हम  मंत्री क्यों नहीं बन पाएंगे? विपक्ष मालिक है क्या? हम फिर कह रहे हैं कि एनडीए के मालिक विपक्ष के लोग नहीं हैं. एनडीए में जो शामिल हैं, उनकी मर्जी से यहां चीजे होगी.”

दिल थाम के बैठे कही हार्ट अटैक ना आ जाए- ओपी राजभर

ओपी राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लेकर जो लोग परेशान हैं, वह लोग दिल थाम कर बैठे. कहीं उनका कलेजा ना फट जाए. हम क्यों नहीं मंत्री बनेंगे. हम जरूर मंत्री बनेंगे.

पार्टी को दूसरे उम्मीदवार को खड़ा करना चाहिए था- ओपी राजभर

ओपी राजभर ने इस दौरान घोसी उपचुनाव पर हुई भाजपा की हार को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि हार की बड़ी वजह बसपा का चुनाव नहीं लड़ना है. इसी के साथ पार्टी प्रत्याशी की वजह से भी चुनाव हारे. अगर पार्टी किसी अन्य प्रत्याशी को उतारती तो परिणाम दूसरे होते. विपक्ष ने जमकर पैसा बांटा है.

आपको बता दें कि घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को बड़े वोटों के अंतर से हरा दिया था. इस हार के बाद भारतीय जनता पार्टी हिल गई है.