लेटेस्ट न्यूज़

राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर अखिलेश बोले- ‘ये डेमोक्रेसी की परीक्षा है, देनी पड़ती है’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से ईडी (ED) के पूछताछ पर कहा कि जितने भी हम राजनीति करने वाले लोग हैं, उनको परीक्षा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से ईडी (ED) के पूछताछ पर कहा कि जितने भी हम राजनीति करने वाले लोग हैं, उनको परीक्षा देनी पड़ती है. जैसे दसवीं, बारहवीं की परीक्षा होती है उसी तरह ईडी भी एक परीक्षा है. ये डेमोक्रेसी (Democracy) की परीक्षा है. अखिलेश यादव ने कहा- सोचिए ये परीक्षा डेमोक्रेसी में हो रही है और इस तरह सरकारें हमेशा करती हैं, जो सरकार ताकतवर हैं. आज आप उत्तर प्रदेश में देख लीजिए कि लेखपाल, तहसीलदार और एसडीएम (SDM) मिल जाएं तो आप का घर गिरा देंगे. किसी की भी जमीन किसी के नाम पर चढ़ा देंगे.