UPTak Baithak Logo

अनुप्रिया पटेल के बाद अब संजय निषाद ने खोला यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चा! उपचुनाव को लेकर कर दी ये मांग

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के नतीजे आए एक महीने से ज्यादा हो गए हैं पर उसका असर उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सहयोगियों पर अभी तक दिख रहा है.

ADVERTISEMENT

संजय निषाद
संजय निषाद
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के नतीजे आए एक महीने से ज्यादा हो गए हैं पर उसका असर उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सहयोगियों पर अभी तक दिख रहा है. चुनावी नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सहयोगी दल असहज होने लगे हैं. उत्तर प्रदेश में असहज हो रहे सहयोगी दलों में सबसे ऊपर नाम अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद का है. एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की भर्ती में आरक्षण के मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं दूसरी तरफ संजय निषाद ने यूपी में प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.