'बाबर, अकबर और हुमायूं के म्यूजियम बनें और लोग इनकी प्रतिमा पर थूकें...' मेरठ में भाजपा नेता संगीत सोम ने दिया 'ज्वालामुखी' बयान
Meerut News: मेरठ पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मुगलों पर विवादित बयान देते हुए कहा कि बाबर-अकबर की प्रतिमा पर लोग रोज जूते मारें. इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी का विरोध किया और धर्मांतरण पर फांसी की मांग की.
ADVERTISEMENT

Sangeet Som
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम अपने एक ताजा और बेहद तल्ख बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. मेरठ में आयोजित एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे संगीत सोम ने मंच से जनता को संबोधित किया और बाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए मुगलों, सपा चीफ अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी, सच्चे मुसलमान और धर्मांतरण (जिहाद) के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी.