लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह यादव नहीं रहे, जानिए उनके वो दो बयान जिन्होंने राजनीति में मचाया था बवाल

समाजवादी राजनीति के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव नहीं रहे. सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने मेदांता, गुरुग्राम में आखिरी सांसें लीं.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

समाजवादी राजनीति के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव नहीं रहे. सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने मेदांता, गुरुग्राम में आखिरी सांसें लीं. इस दौरान अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत पूरा यादव परिवार अस्पताल में मौजूद रहा. भारत में सियासत की तकरीबन सभी बड़ी ऊंचाइयों को छूने वाले मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन एक से एक किस्सों कहानियों से भरा रहा. मगर मुलायम सिंह के सियासी सफर में उनके 2 बयान ऐसे रहे जिन्होंने राजनीति में बवाल मचा दिया था.