UPTak Baithak Logo

MOTN Survey: आज हुए चुनाव तो क्या पलट जाएगा खेल? जानिए कांग्रेस-BJP को मिलेंगी कितनी सीट

MOTN सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव होते हैं तो BJP और कांग्रेस में किसे कितनी सीटें मिलेंगी? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े और किसकी होगी जीत.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mood of the nation survey August 2024: जून 2024 में देश में हुए लोकसभा चुनाव परिणामों ने बीजेपी को चौंका दिया. 400 पार के नारे लेकर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी को 240 सीटों से संतोष करना पड़ा. कांग्रेस अपनी सीटों की टैली 99 तक ले गई औऱ इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को अकेले दम पर बहुमत पाने से रोक दिया. वैसे बीजेपी के एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला और खासकर चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के समर्थन से लगातार तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बने. अब सवाल यह है कि क्या जून के बाद अगस्त में आकर बीजेपी के लिए माहौल कुछ बदला या हालात और खराब हुए. इस बात का जायजा मिला है इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन के लेटेस्ट सर्वे के आंकड़ों में.