लेटेस्ट न्यूज़

विपक्षी एकता के बीच एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी! यूपी से होकर गुजरेगा BJP का विजय रथ?

Mood Of The Nation Survey Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation Poll) सर्वे के फरवरी 2024 के आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने का सपना देख रहे इंडिया गठबंधन को निराशा का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, पीएम मोदी के एनडीए को 400 पार और बीजेपी को 370 सीटें मिलने वाले दावे पर भी इस सर्वे के आंकडे़ कुछ और ही कहानी कहते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
social share
google news

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी दमदार वापसी का दावा कर रही है तो वहीं, इंडिया गठबंधन बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की कोशिशों में जुटा है. हाल ही में आए एक लेटेस्ट सर्वे में इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ा झटका लगने की संभावना है. सर्वे की मानें तो देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार आने की संभावना है.