लेटेस्ट न्यूज़

BSP छोड़ कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने जा रही सपा को ये फायदा! लेटेस्ट सर्वे से समझिए पूरी तस्वीर

Mood Of The Nation Survey Uttar Pradesh: इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation Poll) सर्वे के फरवरी 2024 के आंकड़ों में कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने में सपा को सीट और वोट शेयर दोनों में फायदा मिलने का अनुमान है. 

ADVERTISEMENT

सपा मुखिया अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव
social share
Google CTA

देश में अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में यूपी समेत पूरे देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी नीत NDA और विपक्षी गठबंधन Indian National Developmental Inclusive Alliance (I.N.D.I.A) के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है. I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सपा इस बार लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ लड़ने जा रही है. इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation Poll) सर्वे के फरवरी 2024 के आंकड़ों में कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने में सपा को सीट और वोट शेयर दोनों में फायदा मिलने का अनुमान है.