लेटेस्ट न्यूज़

सपा से निकाली गईं विधायक पूजा पाल पहुंच गई सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने, सोशल मीडिया पर आई ये पोस्ट

यूपी तक

सपा से निष्कासन के बाद विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. जानें क्यों हुई यह मुलाकात और क्या है इसके पीछे की सियासी कहानी.

ADVERTISEMENT

Pooja Pal, CM Yogi Adityanath.
Pooja Pal, CM Yogi Adityanath.
social share

बीते दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रयागराज की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया. पूजा पाल का ये निष्कासन तब हुआ जब उन्होंने यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में बोलते हुए सीएम योगी की तारीफ कर दी. सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की बात कहकर पूजा पाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया. यूपी में इस वाकये को लेकर तमाम सियासी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. इस बीच पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रदेश का सियासी पारा और चढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें...