जिनकी याचिका से फंस गया मिल्कीपुर का उपचुनाव, बीजेपी के नेता गोरखनाथ बाबा अब ये कदम उठाने जा रहे
Milkipur Byelection: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीट में से नौ सीट पर होने वाले उपचुनाव की मंगलवार को घोषणा कर दी. हालांकि अदालत में मामला लंबित होने के कारण अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर मतदान का ऐलान नहीं किया गया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में बाबा गोरखनाथ (सफेद कुर्ते में फाइलों को चेक करते हुए)
Milkipur Byelection: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीट में से नौ सीट पर होने वाले उपचुनाव की मंगलवार को घोषणा कर दी. हालांकि अदालत में मामला लंबित होने के कारण अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर मतदान का ऐलान नहीं किया गया. यूपी उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यह सवाल उठने लगा कि आखिर अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव क्यों नहीं हो रहा है? इसके पीछे का कारण पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा की याचिका है, जो अवधेश प्रसाद (मिल्कीपुर के पूर्व विधायक, अब सांसद) के चुनाव के खिलाफ हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी. बता दें कि अब गोरखनाथ बाबा ने अपनी याचिका वापस लेने का फैसला लिया है. इस बीच यूपी Tak ने गोरखनाथ बाबा से खास बातचीत की है. जानें उन्होंने क्या कहा?