लेटेस्ट न्यूज़

COVID से मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का फैसला देर से लिया गया: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने कोविड-19 से मारे गए लोगों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने कोविड-19 से मारे गए लोगों के परिजन को आर्थिक सहायता देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले को बहुत देर से लिया गया निर्णय करार दिया है.

मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत लोगों के परिवार को आर्थिक सहायता देने का फैसला बहुत देरी से लिया गया है, जो काफी पहले ही करना चाहिए था, लेकिन लोगों को अब यह मदद जल्द से जल्द मिल जानी चाहिए. बीएसपी की यह मांग है.’’

बता दें कि पिछले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कोविड-19 से मारे गए लोगों के परिजन को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया था. प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 22,899 लोगों की मौत हो चुकी है.

COVID से मौतें: जानिए कैसे मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, UP सरकार की गाइडलाइन्स देखें