लेटेस्ट न्यूज़

चंद्रशेखर के बढ़ते प्रभाव के कारण मायावती ने दिल्ली में डाला डेरा? बसपा में भतीजे का कद बढ़ाने की तैयारी

Uttar Pradesh News: बसपा सुप्रीमो मायावती कब दिल्ली होती हैं और कब लखनऊ, इस बात की किसी को कानों कान खबर नहीं होती. लेकिन शायद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: बसपा सुप्रीमो मायावती कब दिल्ली होती हैं और कब लखनऊ, इस बात की किसी को कानों कान खबर नहीं होती. लेकिन शायद यह पहली बार है जब मायावती दिल्ली पहुंची तो इसे बकायदा एलान कराया गया कि मायावती इस बार लंबे वक्त के लिए दिल्ली गई है और वहीं कुछ दिनों तक डेरा डालेंगी. तो आखिर लंबे समय तक दिल्ली रहने का ऐलान करने की जरूरत क्या थी? क्या सचमुच मायावती इस बात को अब बता देना चाहती हैं कि वह अब दिल्ली की सियासत करना चाहती हैं. यानी 2024 को लेकर उनके जो प्लान है वह दिल्ली से तय होंगे या फिर प्लान बी कुछ और है.