लेटेस्ट न्यूज़

दरगाह आलाहजरत के मौलाना बोले, ‘अखिलेश से ट्रिपल तलाक लें मुसलमान’, जानें क्यों भड़के

सुन्नी मुसलमानों के धर्मिक केंद्र दरगाह आलाहजरत से जुड़े प्रचारक मौलाना सहाबुद्दीन ने सीतापुर जेल में बंद रामपुर विधायक और समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

सुन्नी मुसलमानों के धर्मिक केंद्र दरगाह आलाहजरत से जुड़े प्रचारक मौलाना सहाबुद्दीन ने सीतापुर जेल में बंद रामपुर विधायक और समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. बता दें कि आजम खान को हालिया एक मामले में मिली जमानत को लेकर मौलाना सहाबुद्दीन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया साथ ही उन्होंने मुसलमानों को एसपी चीफ अखिलेश याद से तीन तलाक लेने की सलाह भी दी है.

मौलाना ने कहा,

“बड़ी खुशी की बात है कि आजम खान साहब की जमानत हो गई है. मैंने योगी आदित्यनाथ जी को खत लिखा था कि आजम खान की रिहाई में वह पेशकश करें. मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे मुतालबे को अहमियत दी.”

मौलाना सहाबुद्दीन

उन्होंने कहा, “इसी के साथ अफसोसनाक पहलू यह भी है कि अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई के लिए कोई कोशिश नहीं की. आजम खान साहब को मेरा मशवरा है कि जब वो जेल से बाहर आएं, तो समाजवादी पार्टी से रिश्ता न रखें. क्योंकि आजम खान जब बाहर थे, तो अखिलेश यादव ने उन्हें हीरो बना कर रखा और जब वो जेल चले गए तो उन्हें जीरो समझा. आजम खान कल भी हीरो थे मुसलमानों के, वह आज भी हीरो हैं.”

मौलाना ने आगे कहा, “मेरा आजम खान को यही मश्वरा है कि जेल से बाहर आने के बाद वो समाजवादी पार्टी को तलाक-तलाक-तलाक दे दें और उससे कोई रिश्ता नाता न रखें.”

तल्खियों के बीच अखिलेश ने चाचा शिवपाल के साथ ट्वीट की फोटो, जानें क्या चल रहा दोनों के बीच