रामभुआल निषाद की सांसदी रद्द कराने हाई कोर्ट क्यों पहुंच गईं मेनका गांधी? इनसाइड स्टोरी
Maneka Gandhi : उत्तर प्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा की पूर्व सांसद मेनका गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
ADVERTISEMENT

Maneka Gandhi
Maneka Gandhi : उत्तर प्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा की पूर्व सांसद मेनका गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.मेनका गांधी ने सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुआल निषाद के हालिया निर्वाचन को चुनौती दी है. सपा सांसद राम भुआल निषाद से 43,174 मतों से हारने वाले गांधी ने शनिवार को न्यायालय रजिस्ट्री में चुनाव याचिका दायर की.