लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश के पास ये चार विकल्प थे, पर डिंपल यादव को ही क्यों चुना गया? जानिए

Mainpuri By-election: समाजवादी पार्टी (सपा) ने 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mainpuri By-election: समाजवादी पार्टी (सपा) ने 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 10 अक्टूबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी. डिंपल को चुनने के फैसले ने राजनीतिक हलकों में कुछ आश्चर्य पैदा कर दिया है, क्योंकि अखिलेश के चचेरे भाई और मैनपुरी के पूर्व लोकसभा सांसद तेज प्रताप यादव की यहां से चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना मनाई जा रही थी. ऐसा कहा जा रहा है कि मैनपुरी में परिवार की विरासत दांव पर लगी होने के कारण डिंपल यादव को तेजप्रताप से पहले चुना गया.