लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी उपचुनाव: SP ने शिवपाल को बनाया स्टार प्रचारक, फिर भी BJP प्रत्याशी ने किया ये दावा

Mainpuri Byelection: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के खिलाफ मंगलवार को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mainpuri Byelection: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के खिलाफ मंगलवार को पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया. शाक्य एक समय शिवपाल यादव के करीबी माने जाते थे लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर वे इस वर्ष भाजपा में शामिल हो गए थे. बता दें कि अपने नाम की घोषणा होने के बाद शाक्य ने यूपी तक से खास बातचीत में कहा था कि उन्हें आगामी उपचुनाव में शिवपाल यादव का आशीर्वाद मिलेगा. मगर मंगलवार को ही समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारक के रूप में शिवपाल सिंह यादव के नाम की घोषणा कर दी. वहीं, शिवपाल का नाम स्टार प्रचारक की लिस्ट में आने के बाद एक फिर शाक्य ने बड़ा दावा दिया है.