लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश यादव बोले- ‘पुलिस वाले छापा मारने आएं तो उनसे भी वोट मांग लेना’

Mainpuri Byelection: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mainpuri Byelection: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है. इस उपचुनाव के लिए आगामी पांच दिसंबर को मतदान होगा. सपा ने उपचुनाव में मुलायम की बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, भाजपा ने नेताजी के शिष्य रहे रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है. बता दें कि इस उपचुनाव के मद्देनजर अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को जसवंत नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी को घेरा और इसके साथ-साथ डिंपल यादव के समर्थन में मतदान करने की अपील की.