जिसकी कस्टडी में मौत हुई है उस पर बुलडोजर चलेगा? मोहित पांडे की मौत पर अखिलेश का सवाल
Lucknow Mohit Pandey Custody Death : यूपी की राजधानी लखनऊ के एक थाने में पुलिस हिरासत में मोहित पांडे की मौत का मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Mohit Pandey Custody Death : यूपी की राजधानी लखनऊ के एक थाने में पुलिस हिरासत में मोहित पांडे की मौत का मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है.लखनऊ के चिनहट थाने में पुलिस हिरासत में मोहित पांडेय की मौत के मामले में खाकी कठघरे में है. संबंधित पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में विपक्ष पुलिस और सरकार दोनों पर हमलावर है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को बड़ा सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा है, जिसकी (पुलिस) हिरासत में मौत हुई है, उस पर बुलडोजर चलेगा?