एक हफ्ते में दूसरी बार CM योगी की तारीफ करते दिखे केशव प्रसाद मौर्य, इस बार क्या कह दिया?
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच अदावत की खबरें आती रही हैं.
ADVERTISEMENT

Keshav Prasad Maurya, CM Yogi Adityanath
Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच अदावत की खबरें आती रही हैं. संगठन से सरकार के बड़े होने की चर्चा के एक बिंदु पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य खड़े नजर आए तो इसके विपरीत सीएम योगी. वहीं बीते एक हफ्ते में उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते एक हफ्ते में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सार्वजनिक मंच से दूसरी बार सीएम योगी की ताऱीफ की.
