लेटेस्ट न्यूज़

पाला बदलने की अटकलों के बीच जयंत का फिर बदला मन! अब RLD चीफ करेंगे ये काम

UP Political News: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच उठा पटक का सिलसिला शुरू हो चुका है. इस बीच यूपी की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Political News: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच उठा पटक का सिलसिला शुरू हो चुका है. इस बीच यूपी की राजनीति में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी को लेकर खूब चर्चा है. चर्चा इसलिए है क्योंकि फिजाओं में यह खबर तैर रही है कि जयंत की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत चल रही है. सनद रहे, यह खबर तब सामने आई है जब जयंत समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के साथी हैं. वहीं, जयंत को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में विपक्ष की होने जा रही बैठक का जयंत हिस्सा बनेंगे. बता दें कि इससे पहले बिहार के पटना में हुई विपक्ष की बैठक में जयंत शामिल नहीं हुए थे.

जयंत के इस ट्वीट पर खूब हुई थी चर्चा

आपको बता दें कि 6 जुलाई को रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्वीट किया था, “वैसे चावल खाने ही हैं तो खीर खाओ. खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी जो पसंद है खाओ.” उन्होंने आगे कहा, “वैसे चावल खाने ही हैं तो खीर खाओ!.” जयंत के इस ट्वीट के कई मायने बताए गए थे. इस ट्वीट को लेकर कुछ सियासी पंडितों का मानना था कि जयंत पाला बदलकर अब भाजपा का दामन थाम सकते हैं. मगर अब जयंत के भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लग गया है, क्योंकि वह विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं.

UCC को लेकर नर्म दिखे जयंत

गौरतलब है कि बीते दिनों जयंत ने इशारों ही इशारों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को महिलाओं के सम्मान के मुद्दे से जोड़ दिया था. जयंत ने कहा था, ‘यूसीसी का अभी कोई स्वरूप नहीं है. इसके स्वरूप के बारे में अभी कोई नहीं जानता. इस बारे में अभी कोई चर्चा नहीं की जा सकती. आधुनिक भारत में, लोकतंत्र में महिला, पुरुष दोनों को समान अधिकार मिलने चाहिए. अगर महिलाओं का किसी भी मान्यता के तहत अपमान होता है तो यह सही नहीं हैं.’

जयंत का यह बयान तब सामने आया है कि जब उनके गठबंधन के साथी सपा चीफ अखिलेश यादव यूसीसी का जमकर विरोध कर रहे हैं.