लेटेस्ट न्यूज़

मिल्कीपुर का उपचुनाव तो फंस गया! क्या यूपी की बाकी 9 सीटों के साथ यहां नहीं हो पाएगा इलेक्शन? समझिए

Milkipur Byelection Latest Update: उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल चुनाव याचिका वापस लेने के याचिकाकर्ता के बयान के बावजूद उपचुनाव अन्य सीटों के साथ कराने पर अनिश्चितता बरकरार है.

ADVERTISEMENT

Milkipur Byelection Latest Update
Milkipur Byelection Latest Update
social share
google news

Milkipur Byelection Latest Update: उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल चुनाव याचिका वापस लेने के याचिकाकर्ता के बयान के बावजूद उपचुनाव अन्य सीटों के साथ कराने पर अनिश्चितता बरकरार है. निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तो सिर्फ याचिकाकर्ता के वकील का मीडिया में बयान आया है, हाईकोर्ट में याचिका वापसी की अर्जी पर सुनवाई होने और आदेश जारी होकर उसकी प्रति आयोग तक पहुंचने में तो वक्त लगेगा ही. लिहाजा तब तक अधिसूचना भी जारी हो जाएगी. ऐसे में फिलहाल मिल्कीपुर में विधानसभा की खाली नौ सीटों के साथ उपचुनाव होने के आसार दिख नहीं रहे हैं.