आंकड़ों से समझिए कैसे मुस्लिम बाहुल्य रामपुर में जीत गए BJP के आकाश, आजम कहां हुए फेल?
Rampur by election result analysis: यूपी के उपचुनावों में मैनपुरी लोकसभा संग रामपुर और खतौली विधानसभा के परिणामों ने सबको चौंकाया है. अब इन परिणामों…
ADVERTISEMENT

Rampur by election result analysis: यूपी के उपचुनावों में मैनपुरी लोकसभा संग रामपुर और खतौली विधानसभा के परिणामों ने सबको चौंकाया है. अब इन परिणामों की अलग-अलग व्याख्याएं हो रही हैं. रामपुर उपचुनाव की चर्चा सभी कर रहे हैं, क्योंकि करीब 65 फीसदी मुस्लिम वोटर्स वाली इस सीट पर आजादी के बाद पहली बार कोई हिंदू प्रत्याशी जीता है. हेट स्पीच मामले में सजा पाने के बाद आजम खान की विधायकी खत्म होने के बाद बीजेपी ने यहां से आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया था. आकाश सक्सेना वही हैं जिन्होंने आजम खान के खिलाफ मोर्चा कर उन्हें सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई. आजम खान ने यहां से अपने करीब आसिम राजा को टिकट दिलवाया था. आसिम रजा इससे पहले रामपुर लोकसभा उपचुनाव भी लड़कर हार चुके हैं.