लेटेस्ट न्यूज़

क्या सीसामऊ में वोटिंग से पहले जेल से बाहर आ गए इरफान सोलंकी? वायरल वीडियो की हकीकत अब सामने आई

Irfan Solanki News: कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया जा रहा है. दरअसल, दावा यह है कि इरफान सोलंकी को कोर्ट से जमानत मिल गई है और वह जेल से छूट गए हैं.

ADVERTISEMENT

Irfan Solanki News
Irfan Solanki News
social share
google news

Irfan Solanki News: कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया जा रहा है. दरअसल, दावा यह है कि इरफान सोलंकी को कोर्ट से जमानत मिल गई है और वह जेल से छूट गए हैं. मालूम हो कि इरफान सोलंकी की विधायकी जाने के बाद सीसामऊ में उपचुनाव हो रहा है और सपा ने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया है. अब आप खबर में आगे जानिए क्या वाकई इरफान सोलंकी जेल से छूट गए हैं, या ये फेक न्यूज है?