लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर महोत्सव: पर्यटन मंत्री को नहीं मिला सत्कार! खाली कुर्सियां देख अखिलेश ने कसा तंज

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शहर गोरखपुर में गोरखपुर महोत्सव (Gorakhpur Mahotsav) का आगाज हो गया है. कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शहर गोरखपुर में गोरखपुर महोत्सव (Gorakhpur Mahotsav) का आगाज हो गया है. कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer singh) कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे. मगर वहां उनका स्वागत करने के लिए न तो कोई अधिकारी था और न ही कोई जनप्रतिनिधि. यहां तक की ज्यादातर कुर्सियां भी खाली ही थी. इसे देख पर्यटन मंत्री भड़क गए और उन्होंने अधिकारियों को बुलाकर फटकार भी लगाई. बताया जा रहा है कि जैसे-तैसे कार्यक्रम का शुभारंभ तो हो गया, लेकिन जनता जनार्दन ज्यादा नजर नही आई. इस मामले को लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है.