शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 2 पेज के लेटर में बताईं ये 5 सबसे बड़ी बातें
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है. दो पेज के इस्तीफा पत्र में उन्होंने NEET-UG 2026 विवाद, सरकार की कार्रवाई और इस्तीफा देने की वजह बताई है.
ADVERTISEMENT

Dharmendra Pradhan
Dharmendra Pradhan Resignation Letter: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया है. इसके साथ ही उनका दो पेज का इस्तीफा पत्र भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने NEET-UG 2026 परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं, सरकार की ओर से उठाए गए कदमों, परीक्षा प्रणाली में बदलाव और इस्तीफा देने के कारण का विस्तार से जिक्र किया है. पत्र में उन्होंने कहा कि उनका फैसला विद्यार्थियों के भविष्य और राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर लिया गया है. आइए जानते हैं उनके पत्र की प्रमुख बातें.
