UPTak Baithak Logo

सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग से रायबरेली-अमेठी में कांग्रेस को लगा शॉक! जानें इनसाइड स्टोरी

राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के 7 विधायकों की क्रॉस वोटिंग और एक विधायक की अनुपस्थिति ने उत्तर प्रदेश के कई सियासी समीकरण बिगाड़ दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के 7 विधायकों की क्रॉस वोटिंग और एक विधायक की अनुपस्थिति ने उत्तर प्रदेश के कई सियासी समीकरण बिगाड़ दिए हैं. सपा के नेतृत्व की अथॉरिटी को जबरदस्त झटका तो लगा है, लेकिन अगर किसी एक पार्टी को शॉक लगा है तो वह है कांग्रेस. आप जरूर यह सुनकर चौंक गए होंगे कि आखिर कांग्रेस पार्टी तो इस चुनाव में "ना तीन में थी ना तेरह" में तो सपा के विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को कैसे इतना बड़ा झटका लग सकता है. तो जान लीजिए इन सात क्रॉस वोटिंग में एक विधायक अमेठी के, दूसरे विधायक रायबरेली के और एक विधायक जो अनुपस्थित थीं, वह भी अमेठी की थीं.