UPTak Baithak Logo

इमरान मसूद ने भगवान राम के साथ अपना ऐसा कनेक्शन जोड़ा कि आप जानकर हो जाएंगे हैरान

इस बीच यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘राम हम सब के आराध्य हैं और हम सब राम के वंशज हैं.’

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: अयोध्या के राम मंदिर को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. मगर राम मंदिर की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल गर्म है. कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी. कांग्रेस के इसी ऐलान के बाद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उसपर हमलावर है. दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे के ऊपर तंज के तीर छोड़ रहे हैं. वहीं, इस बीच यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘राम हम सब के आराध्य हैं और हम सब राम के वंशज हैं.’