लेटेस्ट न्यूज़

UP में अब किया 'लव जिहाद' तो मिलेगी ये सख्त सजा, यूपी सरकार ने की बड़ी तैयारी

UP News: उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध संशोधन विधेयक अब 2020 की तुलना में ज्यादा कड़ा होगा. आपको बता दें कि लव जिहाद जैसे मामलों पर बनने वाला यह नियम पहले की तुलना में अधिक सख्त होगा.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध संशोधन विधेयक अब 2020 की तुलना में ज्यादा कड़ा होगा. आपको बता दें कि लव जिहाद जैसे मामलों पर बनने वाला यह नियम पहले की तुलना में अधिक सख्त होगा. मिली जानकारी के अनुसार, इसमें सजा की अवधि और जुर्माना दोनों को बढ़ाया जा रहा है. मालूम हो कि 2020 में योगी सरकार ने पहले उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक पास किया था. तब इसमें अधिकतम 10 साल की सजा थी, लेकिन अब इसमें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.