लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी की चेतावनी- ‘जब भी दुस्साहस करोगे, ऐसे ही पिटोगे जैसे बरेली के अंदर पीटे गए हो’

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम योगी ने उपद्रवियों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath, Yogi Adityanath news, cm Yogi Adityanath, cm Yogi news, cm Yogi, up news, up politics, up viral news, CM योगी की चेतावनी, सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम योगी, यूपी न्यूज, बरेली हिंसा
cm yogi adityanath
social share
Google CTA

UP News: आई लव मोहम्मद प्रोटेस्ट को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हिंसा भड़की थी. यहां इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के संस्थापक मौलाना तौकीर राजा के कहने पर जुमे की नमाज के बाद बरेली में भीड़ जमा हुई थी. प्रशासन का आरोप है कि भीड़ में मौजूद अराजक तत्वों ने नारे बाजी करते हुए जब माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने मौलाना तौकीर राजा को गिरफ्तार कर लिया है. अब इसी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है.