वाराणसी में सीएम योगी ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ, कह दी बड़ी बात
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि यह नया भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि यह नया भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘गारण्टी का भारत’ है. सेवापुरी विकासखंड के बरकी गांव में प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 19,150 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पिछले साढ़े नौ वर्षों में हुए बदलाव ‘विश्वास के परिवर्तन’ हैं.