लेटेस्ट न्यूज़

चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से जयंत को मिली NDA के साथ जाने की वजह? OBC पॉलिटिक्स वाला एंगल भी

जिस समय चौतरफा ओबीसी सियासत चल रही है, उस वक्त जयंत चौधरी देश के पहले ओबीसी प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ कांग्रेस के व्यवहार को मुद्दा बना सकते हैं...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Chaudhary Charan Singh Bharat Ratna: इन दिनों देश भर में ओबीसी के नाम पर खूब सियासत चल रही है. राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहां एक तरफ उनकी जाति को लेकर निशाना बना रहे हैं. वहीं पीएम मोदी ने तो लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान खुद को पिछड़ा वर्ग से आने वाला नेता बताया था. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों यही ओबीसी पॉलिटिक्स अपना असर दिखा रही है. यहां जयंत चौधरी का राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के साथ अपना रिश्ता खत्म कर बीजेपी से रिश्ता जोड़ने वाला है. तो कहानी यहां भी पिछड़ा वर्ग के नाम सियासत की ही चल रही है.