लेटेस्ट न्यूज़

10 सीटों पर उपचुनाव में किसी के साथ जाएंगे या अकेले ठोकेंगे ताल? चंद्रशेखर ने स्ट्रैटिजी बता दी

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सभी 10 सीटों पर उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. चंद्रशेखर आजाद के इस फैसले के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है. 

ADVERTISEMENT

Chandrashekhar Azad
Chandrashekhar Azad
social share
Google CTA

Chandrashekhar Azad News: उत्तर प्रदेश का इन दिनों सियासी तापमान बढ़ा हुआ है. सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव के बाद अब यूपी की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गईं हैं. इस बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सभी 10 सीटों पर उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. चंद्रशेखर आजाद के इस फैसले के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है.