Brij Bhushan Vs Vinesh Phogat: 'जो हुआ अच्छा हुआ'...विनेश को ओलंपिक पदक न मिलने पर बृजभूषण ने ये कहा
Brij Bhushan Singh on Vinesh Phogat News: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनेश फोगाट के बीच की अदावत किसी से छिपी हुई नहीं है. इस बीच बृजभूषण ने विनेश को लेकर विस्फोटक बयान दिया है.
ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Singh on Vinesh Phogat
Brij Bhushan Singh on Vinesh Phogat News: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनेश फोगाट के बीच की अदावत किसी से छिपी हुई नहीं है. यह विवाद तब गहराया जब विनेश फोगाट और अन्य महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए. विनेश फोगाट और अन्य पहलवानों ने खुले तौर पर बृजभूषण पर महिला पहलवानों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए, जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया. मौजूदा वक्त में विनेश फोगाट कांग्रेस की नेता हैं. इस बीच यूपी Tak ने बृजभूषण शरण सिंह से खास बातचीत की है. इस दौरान बृजभूषण ने ओलंपिक में विनेश को पदक न मिलने समेत कई और मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसे आप खबर में आगे जान सकते हैं.