लेटेस्ट न्यूज़

सत्य बोलने की हिम्मत अभी हमारी नहीं... राम मंदिर दान में कथित चोरी के आरोपों पर बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कही चौंकाने वाली बात

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. वहीं, भाजपा प्रवक्ता डॉ. रजनीश सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Brijbhushan Sharan Singh
Brijbhushan Sharan Singh
social share
Google CTA

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और चोरी के आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल आया हुआ है. अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को सनातन की पिच पर घेरने में जुटा है. सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक बयानों का बवंडर घूम रहा है. इन सबके बीच अपने बेबाक अंदाज और 'दबदबा' वाले नारे के लिए मशहूर भाजपा के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस विवाद पर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने नया सियासी बवाल खड़ा कर दिया है.