लेटेस्ट न्यूज़

रामचरितमानस विवाद: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए काले झंडे, स्याही भी फेंकी गई

रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित बयान देने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) लगातार निशाने पर हैं. इसी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित बयान देने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) लगातार निशाने पर हैं. इसी बीच वाराणसी से सोनभद्र जाते समय स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर काली स्याही फेंकी गई है. इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य को काले झंडे भी दिखाए गए हैं.

रामचरितमानस को लेकर हो रहा बयान का विरोध

बता दें कि जब से समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है तभी से वह भाजपा समेत हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर हैं. इसी को लेकर आज सोनभद्र जाते समय उनका विरोध किया गया. वाराणसी के टेंगरा मोड़ के पास स्वामी प्रसाद की गाड़ी पर काली स्याही फेंकी गई. इस दौरान मौर्य को काले झंडे भी दिखाए गए. विरोध करने वाले लोगों ने इस दौरान हर-हर महादेव के नारे भी लगाए.

सपा में भी हो रहा स्वामी का विरोध

समाजवादी पार्टी भी इस मुद्दे पर दो खेमों में बटी हुई नजर आ रही है. जहां एक तरफ सपा के कुछ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ खड़े नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सपा के ही कुछ नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजनीति रहे न रहे, विधायक रहूं न रहूं, आगे टिकट रहे न रहे, लेकिन जब धर्म पर ऊंगली उठेगी तो मैं चुप नहीं रहूंगा.

किसकी पूजा करते हैं और किसे ईश्वर मानते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य? जानिए सपा नेता का जवाब