RSS चीफ भागवत के बहाने स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर रामचरितमानस, ब्राह्मणों पर की टिप्पणी
Uttar Pradesh Ramcharitmanas Controversy: उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस की चौपाइयों को लेकर घमासान मचा हुआ है. स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी के बाद इस मामले…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh Ramcharitmanas Controversy: उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस की चौपाइयों को लेकर घमासान मचा हुआ है. स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी के बाद इस मामले को लेकर सभी राजनीतिक दलों और बड़े नेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. अखिलेश यादव ने तो बकायदा ‘शूद्र पॉलिटिक्स’ का आगाज कर दिया है. इस बीच सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर रामचरितमानस और ब्राह्मणों को लेकर टिप्पणी की है. इस बार उन्होंने अपनी बात कहने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के नाम का हवाला दिया है.