उत्तर प्रदेश में भाजपा ने क्षेत्र और मोर्चा प्रभारी किए घोषित, देखें किसे-किसे मिली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन को और सक्रिय करने के लिए नवनियुक्त क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. पार्टी की ओर से जारी सूची में छह क्षेत्रों के प्रभारी और सात मोर्चों के प्रभारी घोषित किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

BJP Uttar Pradesh New Appointments News
BJP Uttar Pradesh New Appointments: उत्तर प्रदेश भाजपा ने संगठन को और सक्रिय करने के लिए नवनियुक्त क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. पार्टी की ओर से जारी सूची में छह क्षेत्रों के प्रभारी और सात मोर्चों के प्रभारी घोषित किए गए हैं. इसके अलावा मुख्यालय प्रभारी और कुछ अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं. भाजपा उत्तर प्रदेश के एक्स सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा गया 'भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.' मौजूदा समय में पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उपलब्ध दस्तावेज में भी सूची पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी दिखाई गई है.
