प्रयागराज में जनाजे से पहले जहां रखा है अतीक अहमद के बेटे अबान का शव, वहां ऐसा है माहौल
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की आखिरी विदाई की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. झांसी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. इसी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद की कब्रें पहले से मौजूद हैं.
ADVERTISEMENT

Aban Ahmed Funeral
Atiq Ahmed son Aban News: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की आखिरी विदाई की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. झांसी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. इसी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद की कब्रें पहले से मौजूद हैं. अबान की कब्र भी वहीं खोदी जा चुकी है. अब परिवार और लोगों को उसके बड़े भाइयों उमर अहमद और अली अहमद के प्रयागराज पहुंचने का इंतजार है. अंतिम संस्कार को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
