लेटेस्ट न्यूज़

छोटे भाई की मौत का सदमा, आबान को आखिरी विदाई देने जेल से निकला अतीक का बेटा अली

अतीक अहमद के बड़े बेटे अली अहमद को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है. अली अहमद अपने सबसे छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Ali Ahmed Prayagraj Parole News
Ali Ahmed Prayagraj Parole News
social share
Google CTA

Ali Ahmed Prayagraj Parole News: अतीक अहमद के बड़े बेटे अली अहमद को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है. अली अहमद अपने सबसे छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 7 अगस्त को उसकी पैरोल मंजूर की थी. इसके बाद उसे कुछ शर्तों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गई. अली को बंदी वाहन से प्रयागराज ले जाया जा रहा है और उसकी सुरक्षा में पुलिस की कई गाड़ियां लगाई गई हैं.