BJP सांसद सत्यपाल सिंह ने बताया मां लक्ष्मी को खुश करने का उपाय! बोले- ‘कमल को वोट दो’
Baghpat News: बागपत से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनकी में खूब चर्चा हो रही…
ADVERTISEMENT

Baghpat News: बागपत से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनकी में खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, बागपत सांसद बड़ौत में लाभार्थि सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे, यहां उन्होंने कहा कि ‘कमल को वोट दो, नहीं तो लक्ष्मी देवी नाराज हो जाएंगी.’ बागपत सांसद ने कहा, “कमल को वोट दो, नहीं तो लक्ष्मी देवी नाराज हो जाएंगी. शास्त्रों में लिखा है कि लक्ष्मी का आसन कमल है, जिसको घर में लक्ष्मी चाहिए तो घरों में कमल रखना ही होगा. कमल को वोट देना ही होगा और कमल का बटन दबाना ही होगा.”